{"_id":"6a339955f20724461b037e1f","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-arrives-in-raipur-on-a-one-day-visit-to-chhattisgarh-receives-a-warm-welcome-at-lo-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकभवन में हुआ आत्मीय स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकभवन में हुआ आत्मीय स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला सीधे लोकभवन के लिए रवाना हो गए।
लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन कर छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 4:50 बजे दोबारा लोकभवन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद ओम बिरला शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 6:40 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।