{"_id":"69cb8325e3da5da18f04549b","slug":"lover-refuses-to-marry-grief-stricken-woman-commits-suicide-accused-arrested-by-police-in-baloda-bazar-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार, वादा और विश्वासघात: शादी से मुकरा प्रेमी, दर्द में डूबी युवती ने दी जान, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार, वादा और विश्वासघात: शादी से मुकरा प्रेमी, दर्द में डूबी युवती ने दी जान, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना गिरौदपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतिका और आरोपी अजय टंडन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने उससे शादी की बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने 25 जनवरी 2026 को अपने घर में ही कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन युवती को गंभीर हालत में पहले कसडोल और फिर बलौदाबाजार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान 1 फरवरी 2026 को युवती ने दम तोड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos