{"_id":"69cbad92216feec182091cc4","slug":"minor-dies-in-road-accident-tractor-driver-claims-he-died-after-being-hit-by-an-unknown-car-cctv-footage-reveals-the-truth-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4110386-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: ब्रेकर से उछलकर सड़क पर गिरा साहिल, ट्रैक्टर चालक की झूठी कहानी; CCTV से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: ब्रेकर से उछलकर सड़क पर गिरा साहिल, ट्रैक्टर चालक की झूठी कहानी; CCTV से खुला राज
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 05:06 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को एक नाबालिग की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने अज्ञात कार की ठोकर से घटना होने की बात कही और मौके से फरार हो गया।
यह मामला कोतरा सड़क थाना क्षेत्र का है। ग्राम कलमीडीपा का रहने वाला पंद्रह साल का साहिल, मंगलवार सुबह चार बजे ट्रैक्टर चालक राजा निषाद के साथ घर से निकला था। सुबह छह बजे राजा निषाद ने साहिल के पिता सुंदरलाल उरांव को फोन किया। उसने बताया कि भगवानपुर के पास अज्ञात कार की ठोकर से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सुंदरलाल जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने पुत्र को ट्रैक्टर ट्रॉली में जख्मी हालत में देखा। घायल साहिल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
नाबालिग की मौत के बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सामने आया कि सुबह छह बजकर एक मिनट पर साहिल ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठा था। ब्रेकर में उछलकर वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने नीचे गिरे साहिल को उठाया। उसे ट्रॉली में रखकर वह आगे निकल गया।
ट्रैक्टर चालक फरार
इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक राजा निषाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है। वह घटना के बाद से ही फरार हो गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब सक्रिय हो गई है। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर चालक की पतासाजी में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।