{"_id":"69c78545ab5b58a39a05b37a","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-was-killed-and-another-injured-after-being-hit-by-a-bolero-while-returning-home-from-his-farm-the-driver-fled-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4099683-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ के लैलूंगा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत; चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ के लैलूंगा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत; चालक हुआ फरार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिन एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुआ।
लैलूंगा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा सख्स गंभीर हो गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी निवासी लालचंद नागवंशी और उसके मामा का लड़का राजेश नागवंशी बीती दिन दोपहर खेत की तरफ से वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दोनों युवक जब नवापारा के पास चिराईखार मेन रोड के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दी।
इस घटना में लालचंद के सिर चेहरा के अलावा राजेश को भी चोट आने पर उन्हें निजी वाहन की मदद से लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही लालचंद नागवंशी की मौत हो गई।
बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने बीती शाम को ही अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।