{"_id":"69c62ff9abc660305205b84e","slug":"bulls-fight-on-the-streets-of-raigarh-putting-pedestrians-lives-in-danger-people-say-many-people-have-been-injured-on-this-route-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4096186-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bull Fight Video: 20 मिनट बीच सड़क भिड़े दो सांड, पानी की बौछार से भी नहीं छूटे, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bull Fight Video: 20 मिनट बीच सड़क भिड़े दो सांड, पानी की बौछार से भी नहीं छूटे, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 01:29 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम बीच सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना के कारण काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन थम गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से सांडों का आतंक है।
शहर की सड़कों पर इन दिनों सांडों का आतंक लगातार देखा जा रहा है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे इंदिरा नगर मोहल्ले में दो सांडों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। यह झगड़ा लगभग 15 से 20 मिनट तक चला। इस दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर दोनों सांडों को अलग किया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका। क्षेत्र की निशा मसीह ने बताया कि इंदिरा नगर से वाटर वर्ल्ड तक रोजाना दर्जनों सांड सड़क किनारे दिखते हैं। इन सांडों की लड़ाई में अब तक कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
सांडों के आतंक से लोग परेशान
मोहल्लेवासियों ने बताया कि सांडों का आतंक उनके क्षेत्र में एक पुरानी समस्या है। ये सांड अक्सर आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा रहता है। स्थानीय लोगों को सांडों के कारण हमेशा सावधानी बरतनी पड़ती है। सांडों की वजह से बच्चों का बाहर खेलना भी असुरक्षित हो गया है।
नगर निगम में शिकायत की तैयारी
क्षेत्र में सांडों के बढ़ते आतंक को देखते हुए मोहल्लेवासियों ने अब नगर निगम में शिकायत करने का फैसला किया है। वे इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। लोगों का कहना है कि निगम को इन आवारा सांडों को पकड़कर कहीं और भेजना चाहिए। बुधवार शाम 7 बजे भी दो सांडों के बीच झगड़ा हुआ था, जो करीब 15 से 20 मिनट तक चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।