{"_id":"69c57c2ac626380f970a0dfe","slug":"video-kanpur-womens-group-organizes-bike-rally-from-ramlala-temple-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामलला मंदिर से मातृशक्ति ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामलला मंदिर से मातृशक्ति ने निकाली बाइक रैली
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर रावतपुर गांव स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से गुरुवार शाम मातृशक्ति ने बाइक रैली निकाली। इसमें 500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ अवध बिहारी मिश्रा, ओम मिश्रा और गगन बाजपेयी ने किया। सफेद वस्त्र और भगवा पगड़ी पहने महिलाओं ने दोपहिया वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम का उद्घोष किया। आयोजकों ने बताया कि लगभग 150-170 वर्ष पुराने रामलला मंदिर से हर वर्ष रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शुक्रवार शाम पांच बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।