{"_id":"69c522cd01474320c403b702","slug":"video-grand-vehicle-rally-was-organised-in-nainital-on-the-occasion-of-chaitra-navratri-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में चैत्र नवरात्र पर निकली भव्य वाहन रैली, जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में चैत्र नवरात्र पर निकली भव्य वाहन रैली, जयकारों से गूंजा शहर
गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:43 PM IST
Link Copied
नैनीताल में श्रीराम सेवा दल की ओर से चैत्र नवरात्र की अष्टमी-नवमी पर शहर में वाहन रैली निकाली गई। भगवान राम एवं हनुमान के भजनों के साथ यह रैली निकाली गई। मौजूदा लोगों ने जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव.. समेत अन्य नारो से भी जयघोष किया। मल्लीताल खेल मैदान से रैली की शुरूआत हुई। रैली मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से मॉलरोड होते हुए नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में स्थित हनुमान गढ़ तक गई। इसके बाद वहां से वापस उसी रूट से होते हुए मल्लीताल मैदान में संपन्न हुई। वक्ताओं ने चैत्र नवरात्र से हिंदु नव वर्ष की शुरूआत के साथ ही नवरात्र के महत्व के बारे में बताया। मौजूदा लोगों का आह्वान किया कि वह धार्मिक पर्व को श्रद्धा के साथ मनाए साथ ही आयोजन में किसी न किसी रूप में हर संभव सक्रिय रहें। इसमें विवेक वर्मा, किशोर ढैला, रोहित, कुणाल वेदी, कुंदन तिलारा, राहुर कुमार, पंकज कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।