Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
'CASO' Operation Launched Against Drugs in Moga; Search Drives Conducted in Hotspot Areas
{"_id":"69c4d40bb919e398190fcf13","slug":"video-caso-operation-launched-against-drugs-in-moga-search-drives-conducted-in-hotspot-areas-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में नशे के खिलाफ चलाया कासो ऑपरेशन, हॉटस्पॉट इलाकों में सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में नशे के खिलाफ चलाया कासो ऑपरेशन, हॉटस्पॉट इलाकों में सर्च अभियान
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने जिले में विशेष कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। सब-डिवीजन निहाल सिंह वाला के ड्रग हॉटस्पॉट और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सुबह के समय अचानक सर्च अभियान चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया गया। इस दौरान करीब 150 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित कर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा घर-घर जाकर जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों पर शिकंजा कसना और समाज से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना है। डीएसपी अनवर अली ने आम जनता से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।