{"_id":"69c52ed062b71ec0610eb196","slug":"video-mahagauri-worshipped-on-eighth-day-of-navaratri-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की अष्टमी को हुई महागौरी की पूजा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मां दुर्गा के आठवें स्वरुप अष्टम महागौरी की आराधना की गई। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मनोकामना लेकर मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने घरों पर ही विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। घर-घर जय माता दी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा। घरों में महिलाओं ने रात में कलश स्थापित कर विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की।
नवरात्र की अष्टमी के दिन पूजी जाने वाली देवी महागौरी के बारे मेें माना जाता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था, तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वे अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी कल्मष धुल जाते हैं। वह सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। इसी मान्यता के तहत नगर के चकमेंहदी, इमिलिया, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, चौक, ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के के आठवें स्वरुप अष्टम महागौरी की आराधना की। श्रद्धालुओं ने नगर स्थित शीतला माता धाम, वनदेवी धाम, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को दूर से ही मां की छवि को याद कर नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।