{"_id":"69c522331cc8eeb3d80e7d5b","slug":"video-tiny-feet-blossom-at-navarambh-utsav-primary-school-resounds-with-enthusiasm-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवारंभ उत्सव में खिले नन्हें कदम, उत्साह से गूंजा प्राथमिक विद्यालय; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवारंभ उत्सव में खिले नन्हें कदम, उत्साह से गूंजा प्राथमिक विद्यालय; VIDEO
प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, फुली के प्रांगण में गुरुवार को ‘नवारंभ उत्सव’ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नए शिक्षा सत्र के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित रहा, जिसने बच्चों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद बाल वाटिका में पहली बार विद्यालय पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का शिक्षकों ने रोली-तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने नवप्रवेशी बच्चों को कॉपी और पेन भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ‘नवारंभ उत्सव’ केवल प्रवेश प्रक्रिया नहीं, बल्कि बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों, खासकर मातृ शक्ति के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह विश्वास ‘निपुण भारत’ जैसे अभियानों को सफल बनाने में सहायक है। मुख्य अतिथि सुनील कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र नाथ सिंह (अध्यक्ष), एआरपी प्रेम कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों की भारी भागीदारी ने विद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।