{"_id":"69c52ec93375fa1c520b90db","slug":"video-exhibition-of-schemes-on-nine-years-of-new-construction-in-chandauli-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नव निर्माण के नौ वर्ष’ पर योजनाओं की प्रदर्शनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्माण के नौ वर्ष’ पर योजनाओं की प्रदर्शनी; VIDEO
केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ थीम के तहत आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का नौवें दिन भव्य समापन हुआ। सूचना विभाग द्वारा मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया गया, जिसे ब्लॉक प्रमुख सदर संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व आमजन ने देखा और सराहा।
वहीं विकास खंड नौगढ़ सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह एवं खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ संचालित हो रही हैं और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में पशुपालन, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं बैंकिंग विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।