{"_id":"69c528594bc42676f9041eb2","slug":"video-naveen-jaihind-arrives-in-bhiwani-under-the-ring-the-bell-drive-away-filth-campaign-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ अभियान के तहत भिवानी पहुंचे नवीन जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ अभियान के तहत भिवानी पहुंचे नवीन जयहिंद
शहर में वीरवार को जयहिंद सेना के अध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद ने घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ, सरकार जगाओ मुहिम को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर गंद कल्चर फैला हुआ है। जिससे गाली, गुंडागर्दी, नशे व हिंसा का प्रचार हो रहा है। कुछ दिन पहले टटीरी गाना काफी चर्चा में रहा।
ऐसे ही और भी कई गाने आते रहे हैं। इसके बाद हमने सोचा कि एक घंटी बचाने से भगवान जाग जाते हैं, तो मुख्यमंत्री भी जाग जाएं। इसलिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गानों को लेकर सख्त कानून व पॉलिसी बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी व विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी इसे विधानसभा में मुद्दे को उठा कर चर्चा करनी चाहिए।
नवीन जयहिंद ने कहा कि गन कल्चर के गाने बंद करने के दावे कर रहे हैं। उसके लिए तो पुलिस है, लेकिन गंद कल्चर के लिए कौन है। यह प्रदेश के सभी 90 विधायक व सांसदों की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।