Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Youth and Companions Attacked While Installing Submersible Pump at Sister's House; Two Injured in Beating
{"_id":"69c52cb220287684460a1d63","slug":"video-youth-and-companions-attacked-while-installing-submersible-pump-at-sisters-house-two-injured-in-beating-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहन के घर सबमर्सिबल लगवा रहे युवक और उसके साथियों पर हमला, पिटाई से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर सबमर्सिबल लगवा रहे युवक और उसके साथियों पर हमला, पिटाई से दो युवक घायल
सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर में गुरुवार को कई बाइकों से हमलावरों ने एक घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमलावरों ने फायर भी कर दिया। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को कानपुर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी मुक्ता प्रसाद (19) पुत्र रामनारायण ने बताया कि वह अपनी बहन के घर बीरबल अकबरपुर आया हुआ था। उसकी बहन का परिवार वर्तमान में सूरत में रहता है, इसलिए वो वहां पर हैंडपंप लगवाने का काम करवा रहे थे। उसके साथ कानपुर देहात के मूसानगर का तैयब व टिकरी निवासी फूलचंद्र भी आए थे। तभी 10 से 12 अज्ञात लोग बाइकों से वहां पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने फायर कर दिया, जिससे छर्रे लगने से तैयब की उंगलियां घायल हो गईं। वहीं पिटाई से मुक्ता प्रसाद भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तैयब को कानपुर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा गोली चलने की जानकारी दी गई है। वहीं गांव में गोली चलने को लेकर कोई कुछ बता नहीं रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।