सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three people were duped of Rs 20 lakh in name of providing government jobs one accused arrested

Raigarh: सरकारी नौकरी के नाम पर तीन लोगों से 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 20 लाख चार हजार रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही फरार है।

Three people were duped of Rs 20 lakh in name of providing government jobs one accused arrested
नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुसौर थाना क्षेत्र में तीन लोगों से कुल 20 लाख 4 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विवेक कुमार को दुर्ग जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने 22 जनवरी को पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गोपालपुर निवासी सितेश पाणिग्राही ने उनसे संपर्क किया था। सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने का झांसा देकर सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन नियुक्ति पत्र दिखाकर विश्वास जीता। कुंजबिहारी पटेल ने अपनी जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4 लाख 58 हजार 300 रुपये दिए। बाद में उन्होंने 3 लाख 69 हजार रुपये और आरोपी सितेश को दिए। नौकरी न मिलने पर सितेश पैसे वापस करने में टालमटोल करता रहा। बाद में पता चला कि सितेश ने अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितेश पाणिग्राही ने कुंजबिहारी पटेल के अलावा दो अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की। उसने गांव के मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3 लाख 77 हजार रुपये लिए। देवकुमार से भी आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस प्रकार कुल 20 लाख 4 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश अभी भी जारी है।

आरोपी विवेक कुमार की गिरफ्तारी
पुसौर पुलिस ने गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। रायगढ़ लाकर पूछताछ करने पर उसने नौकरी के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। उसके पास से एचडीएफसी बैंक का एक चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस को आरोपियों द्वारा अन्य जिलों में भी ठगी करने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed