सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Deadly attack on asking for house rent in Raigarh

Raigarh: मकान का किराया मांगने पर जानलेवा हमला, सिर के अलावा अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

23 मार्च को किराया मांगने पर बंशीधर चौहान ने चंद्रभान प्रसाद पर डंडे से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Deadly attack on asking for house rent in Raigarh
किराया मांगने पहुंचे युवक पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मकान का किराया मांगने पहुंचे युवक पर आरोपी ने डंडे से जानलेवा हमला करते हुए लहुलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


23 मार्च को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चंद्रभान प्रसाद 30 साल के उपर लकड़ी से डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल चंद्रभान पूछताछ की। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि वह बीए पावर प्लांट में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है। साथ ही वह कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर मकान मालिक की ओर से किराया वसूली का काम भी करता है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंशीधर चौहान, जो उसी कॉलोनी में रहता है वह कई दिनों से किराया नहीं दे रहा था। 23 मार्च को किराया मांगने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और डंडे से उसके सिर व अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी बंशीधर चौहान, 35 साल को रंजीत कॉलोनी से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed