{"_id":"69c563027796350e0d08bc1c","slug":"video-defeated-akp-academy-by-18-runs-in-faridabad-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: नमन के शतक और निहाल के ऑल राउंड प्रदर्शन से जीता टाइगर्स क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: नमन के शतक और निहाल के ऑल राउंड प्रदर्शन से जीता टाइगर्स क्लब
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुक़ाबले में टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 18 रनों से हरा दिया। टाइगर्स के लिए नमन ने शतकीय पारी खेलकर और नेहाल ने छह विकेट लेकर और अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 40 ओवर के मुक़ाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स ने 272 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एकेपी 36.2 ओवर में सिर्फ 254 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टाइगर्स के लिए नमन भारद्वाज ने सर्वाधिक 104 रन बनाए जबकि निहाल सिंह ने 58 रनों की पारी खेली। एकेपी के लिए मोहम्मद फरहान ने चार जबकि सात्विक बब्बर और नितिन ने दो-दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब में एकेपी कि ओर से बल्लेबाजी को आए कृष्णा सिंह ने 61 रन बनाए। वहीं शौर्य शर्मा ने 45 और गर्वित ने 43 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स के लिए निहाल सिंह ने महज 35 रन देकर छह विकेट झटके जबकि मोनू को तीन विकेट मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।