{"_id":"69c5745165c632b29b0c3ada","slug":"video-seminar-was-held-at-mathura-police-lines-under-mission-shakti-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस लाइन में हुई मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस लाइन में हुई मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर
मथुरा में पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला उपनिरीक्षक, कर्मियों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे बताया कि अब तक मिशन शक्ति टीम द्वारा 15 प्रभावी सक्सेज स्टोरी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें घरेलू हिंसा, मारपीट और गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद करने जैसे मामले शामिल हैं। इसके अलावा, जनपद में स्थापित क्रेच (शिशु गृह) में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों और प्रकाश व्यवस्था की कमी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।