{"_id":"69c52228b63c0b952e026e4c","slug":"video-queues-at-petrol-pumps-from-city-to-village-people-arrive-carrying-gallons-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, गैलन लेकर पहुंच रहे लोग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, गैलन लेकर पहुंच रहे लोग; VIDEO
घरेलू गैस की समस्या के बीच अब पेट्रो पदार्थ की किल्लत की अफवाह ने जोर पकड़ लिया है। इसका असर यह है कि शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में अंबारी, अतरौलिया, पवई आदि क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की अनुपलब्धता के चलते पेट्रोल पंप बद हो गए। तो वहीं बड़े-बड़े गैलन लेकर लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे।
शहर के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर गैलन लेकर पहुंचे व्यक्ति को पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब डीजल भरना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। तभी वहां पर प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने जब पंप संचालक से इस संबंध में बात की तो पंप मालिक ने बताया कि वह उनके रेगुलर ग्राहक हैं। इस बात को लेकर उनकी बहस भी हुई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। यह मामला मुख्य राजस्व अधिकारी तक पहुंचा। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा ने डिब्बा और गैलन में तेल लेने पर रोक लगा दी। चेतावनी जारी की कि अगर कोई भी पेट्रोल पंप गैलन या डिब्बा में डीजल-पेट्रोल देता पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के साथ ही पेट्रोल पंप के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल-पेट्रोल की किल्लत के बीच शहरीय क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ गया है। लोग तेल लेने के लिए शहरों का रुख कर रहे हैं। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोल पंपों पर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि पेट्रो पदार्थ और गैस की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप पर लाइन न लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।