{"_id":"69c577cc7848e9686308645b","slug":"video-another-person-arrested-for-tax-evasion-of-rs-6-crore-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह करोड़ की टैक्स चोरी में एक और गिरफ्तार, फर्जी फर्म बेचता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह करोड़ की टैक्स चोरी में एक और गिरफ्तार, फर्जी फर्म बेचता था आरोपी
फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्म पंजीकृत कराकर कागजों पर ही करोड़ों का व्यापार दिखाने के बाद छह करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट चोरी करने मामले में लोहामंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी फर्म को बेचने का काम करता था। फर्म खरीदने वाले राजस्व की क्षति पहुंचाने का काम करते थे। अभी तक की जांच में छह और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना लोहामंडी में 18 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज्य कर अधिकारी खंड 07 विकास कुमार काैशिक ने शिकायत की थी। इसमें फर्म एमएस अवधेश ट्रेडर्स के स्वामी अवधेश कुमार को नामजद किया। फर्म के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। 6 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाई गई। इसमें तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, आरोपी शुभम अग्रवाल उर्फ चूचा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। वह कमला नगर के ब्रज विहार का रहने वाला है। वह पढ़ा लिखा नहीं है फिर भी फर्जीवाड़ा कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि साथी अज्जू उर्फ अक्षय फर्जी फर्म बनाने का काम करता है। इसमें रिषभ उर्फ लालू यादव, लकी, यूनिस, मनोज जैन और रामजी मदद करते थे। तैयार फर्म शुभम को दी जाती जिसे वह लोगों को बेच देता। खरीदने वाले बाद में फर्जीवाड़ा कर जीएसटी विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाते थे। पूर्व में कमला नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वह फर्जी फर्म बनाने के लिए दस्तावेज देते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।