{"_id":"69c3ff4fe7aeb409f40eabff","slug":"a-heartbreaking-scene-unfolds-in-raigarh-as-a-mother-clutches-her-childs-body-to-her-chest-mourning-the-death-due-to-electrocution-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4091184-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: करंट लगने से मरा लंगूर का बच्चा, बच्चे के शव को सीने से लगाकर बैठी रही मां; पूरा दल शोक में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: करंट लगने से मरा लंगूर का बच्चा, बच्चे के शव को सीने से लगाकर बैठी रही मां; पूरा दल शोक में डूबा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 09:20 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां करंट की चपेट में आकर एक लंगूर के बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसके शव को गोद में उठा कर उसकी मां के अलावा उसके साथी काफी देर तक शोक में डूबे नजर आए।
रायगढ़ जिला मुख्यालय के वन विभाग के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म और क्रेडा विभाग के दीवारों पर आज शाम साढ़े 4 बजे के आसपास लंगूरों का एक दल बैठा नजर आया। अमूमन जंगलों से निकलकर अक्सर लंगूरों का दल भोजन और पानी की तलाश में शहर के भीतर पहुंचता है। इसी बीच आज शाम लोगों की नजर एक लंगूर को देखकर भावुक हो गई। लंगूर के मृत शरीर को उसकी मां अपने सीने से लगाकर दीवार के ऊपर बैठी रही और उनका दल भी शोक में चुपचाप बैठा रहा। शायद उसकी मां को भरोसा था कि उसका बच्चा फिर से जिंदा हो जाए। इसी उम्मीद में कभी शव को जमीन में रखती तो कभी सीने से लगाती रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरने से लंगूर के बच्चे की मौत हुई है। इस घटना के बाद लंगूर की मां अपने बच्चे के शव को छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी। उनके दल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था सभी शोक में डूबे हैं। आज की इस घटना से मौत के बाद परिवार के दर्द को बयां करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि ममता सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि बेजुबान में भी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।