Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Five children in Amritsar received cochlear implants under the Chief Minister's Shravan Ashirwad Yojana.
{"_id":"69c3b4f69f3348dbdc0cbdd4","slug":"video-five-children-in-amritsar-received-cochlear-implants-under-the-chief-ministers-shravan-ashirwad-yojana-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री श्रवण आशीर्वाद योजना के तहत अमृतसर में पांच बच्चों का कॉक्लियर इंप्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री श्रवण आशीर्वाद योजना के तहत अमृतसर में पांच बच्चों का कॉक्लियर इंप्लाट
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री श्रवण आशीर्वाद योजना के तहत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 5 बच्चों के कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं। इस ऑपरेशन के बाद बच्चों में सुनने की क्षमता विकसित होनी शुरू हो गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों ने ऑपरेशन के बाद अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और अब वे धीरे-धीरे आवाजें सुन पा रहे हैं। हालांकि, उन्हें बोलने के लिए विशेष प्रशिक्षण (स्पीच थेरेपी) की आवश्यकता होगी, जो लगभग एक महीने में शुरू कर दी जाएगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के पूरी तरह सामान्य विकास में 1 से 4 साल तक का समय लग सकता है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से वे सामान्य बच्चों की तरह स्कूल जा सकेंगे और समाज में घुल-मिल सकेंगे।
इस योजना की खास बात यह है कि कॉक्लियर इंप्लांट जैसे महंगे इलाज, जिसकी लागत निजी अस्पतालों में लाखों रुपये तक होती है, उसे पंजाब सरकार द्वारा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे को सुनने में दिक्कत हो तो देरी न करें। जल्द जांच और उपचार से बेहतर परिणाम मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 1.5 से 2 साल की उम्र में ऑपरेशन होने पर बच्चे तेजी से सामान्य विकास की ओर बढ़ते हैं, जबकि देरी करने पर परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।