{"_id":"69c3b26e17e860af03048792","slug":"video-massive-fire-engulfs-moving-car-in-hapur-mother-and-son-have-narrow-escape-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे
Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:31 PM IST
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बुधवार दोपहर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार मां-बेटे ने कूद कर जान बचाई।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जिले के बुगरासी निवासी अराफत सईद खान अपनी मां सबा खान के साथ फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों कार से गांव बुगरासी के लिए निकले थे। जब उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
धुआं निकलता देख चालक अराफत सईद खान ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और अपनी मां को लेकर बाहर निकल आया। कुछ ही पलों में कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।