फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Motorcyclist injured in accident dies during treatment.

Hapur News: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in accident dies during treatment.
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा कट के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। एक घायल का उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नहाली निवासी नदीम, नवील और 55 वर्षीय राजकुमार बाइक से पिलखुवा की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान पिलखुवा से भोजपुर की ओर जा रहे बागपत के गांव डोला निवासी देव पाराशर की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जीएस अस्पताल पहुंचाया। वहां से राजकुमार और देव पाराशर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि सड़क हादसे में घायल राजकुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed