फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One-way traffic implemented from Brajghat to Vaith flyover; heavy vehicles banned.

Hapur News: ब्रजघाट से वैठ फ्लाईओवर तक वनवे, भारी वाहनों पर लगाई रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
One-way traffic implemented from Brajghat to Vaith flyover; heavy vehicles banned.
गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर ब्रजघाट से वैठ फ्लाईओवर तक वनवे व्यवस्था लागू कर दी है। इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मुरादाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाली साइड पर ही वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि दूसरी लेन कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए खाली रखी गई है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने शिवरात्रि से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन

वनवे व्यवस्था के चलते हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे कांवड़ियों के जत्थों को आवागमन में परेशानी न हो। सीओ राहुल यादव ने बताया कि फिलहाल गढ़ क्षेत्र में कांवड़ियों के जत्थे कम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। भीड़ बढ़ने पर आवश्यकता के अनुसार वनवे व्यवस्था को 11 अगस्त तक जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed