{"_id":"69c3b1e0ae61ab8bd007cb07","slug":"video-audience-grooves-to-karma-shaila-and-kalbelia-dances-in-sonbhadra-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करमा, शैला और कालबेलिया नृत्य पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करमा, शैला और कालबेलिया नृत्य पर झूमे दर्शक
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र व सोनभद्र जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को लोक परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली। कलाकारों ने आदिवासी लोक कलाओं की मंच पर जीवंत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। अंजनी सिंह एवं उनके दल की प्रस्तुति बारह बरिस तक कुत्ता जीवे, सोलह बरिस सियार... ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। दर्शक देर तक इस प्रस्तुति में डूबे रहे। इसके बाद विभिन्न जनजातीय लोकनृत्यों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। ह्रास कुमार मरावी व रीना ने शैला नृत्य, सोना राम के दल ने गरदबाजा, राम आधार के दल ने करमा नृत्य, तेजकरण के दल ने चकरी व कालबेलिया और लिखीराम ध्रुवे ने गुदुम्बाजा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने जनजातीय संस्कृति की विविधता और जीवंतता को मंच पर साकार कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सीडीओ जागृति अवस्थी और प्रमिला जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह रहे, जबकि इसकी परिकल्पना केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीआईओ विनय सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, लियाकत अली शाह, पुष्पा सिंह, राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।