Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
"Every daughter must be granted the right to education; only then will society become empowered and truly realized." — Dr. Asha Sharma
{"_id":"69c3b10eb16665e52c08fa5f","slug":"video-every-daughter-must-be-granted-the-right-to-education-only-then-will-society-become-empowered-and-truly-realized-dr-asha-sharma-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर बेटी को मिले शिक्षा का अधिकार, तभी होगा समाज सशक्त और साकार: डॉ. आशा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बेटी को मिले शिक्षा का अधिकार, तभी होगा समाज सशक्त और साकार: डॉ. आशा शर्मा
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की स्वयंसेविकाओं द्वारा चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव एवं बालिकाओं की अशिक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।
रैली के दौरान स्वयंसेविकाओं ने हाथों में आकर्षक पोस्टर एवं स्लोगन लिए हुए पूरे उत्साह के साथ जागरूकता संदेश दिए। “बेटी है तो कल है”, “शिक्षित बेटी, समृद्ध राष्ट्र” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया और उन्हें शिक्षा व समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया गया।
उल्लेखनीय है कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल लिंग अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज में उनके प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “चैत्र नवरात्रों में हम कन्याओं को देवी के रूप में पूजते हैं, किंतु वास्तविक सम्मान तभी होगा जब हम उन्हें जीने का अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर प्रदान करें। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनाना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा द्वारा बालिकाओं को कॉपी एवं पेंसिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस जागरूकता रैली का सफल संचालन महाविद्यालय की एन.एस.एस., वाई.आर.सी. इकाई एवं रैली प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।