{"_id":"69c3b279aa329d06e600e4d2","slug":"video-criminal-carrying-rs50000-bounty-nabbed-in-encounter-in-hapur-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:31 PM IST
Link Copied
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जवाबी कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात कोतवाली और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया और मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर 11 निवासी अकरम के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 75 हजार रुपये नकदी, एक अवैध असलहा मय जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
आरोपी कोतवाली के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।