{"_id":"69c57cfbb7065688ea06d930","slug":"video-women-empowerment-honoured-on-navratri-shringar-kits-distributed-in-meerut-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नवरात्र पर महिला शक्ति सम्मान, महिलाओं को बांटी गई श्रृंगार सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नवरात्र पर महिला शक्ति सम्मान, महिलाओं को बांटी गई श्रृंगार सामग्री
मेरठ में शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति की ओर से नवरात्र के अवसर पर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संकीर्तन और भजन-कीर्तन के साथ महिला शक्ति सम्मान और श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉली गुप्ता मौजूद रहीं। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें दुर्गा प्रतिमा, स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान महिलाओं ने देवी मां के नाम की मेहंदी लगाई, माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंदिर की पुजारन रत्ना झा सहित मंजू गुप्ता, पायल गुप्ता, राधा सिंघल, विमला गुप्ता और प्रभा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।