{"_id":"69c52edd1dce65dcdb0c3776","slug":"video-mining-mafia-flees-upon-seeing-police-team-three-tractor-trolleys-seized-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को देख भागे खनन माफिया, तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को देख भागे खनन माफिया, तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज; VIDEO
घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव में खनन विभाग की टीम ने छापा मारा। बिना अनुमति खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग और चालक जेसीबी लेकर भाग गए। बीते 21 मार्च की शाम चार बजे मिट्टी खनन में शामिल ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से माछिल जमीन माछिल निवासी श्रीराम चौहान (25) की मौत हो गई थी। खनन निरीक्षक पूनाराम अहाके ने बताया कि घोसी नगर पंचायत और आसपास के गांवों में बिना अनुमति मिट्टी खनन की शिकायत मिली थी। कोतवाली पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार की सुबह 5:30 बजे जामडीह गांव में पहुंचे। जेसीबी लगाकर मिट्टी खनन की जा रही थी। तीन ट्रैक्टर चालकों से अनुति पत्र मांगा गया, वो नहीं दिखा पाए। ट्रैक्टर ट्राली सीज कर कोतवाली को सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।