{"_id":"69cb62e6a4c59b5b500039ab","slug":"video-a-youth-was-arrested-after-a-dispute-over-a-dj-programme-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: डीजे कार्यक्रम के विवाद के बाद युवक पर बिट्टों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: डीजे कार्यक्रम के विवाद के बाद युवक पर बिट्टों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल
बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर निवासी एक युवक पर डीजे कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक डेविड उर्फ अंकुश पुत्र अनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27-28 मार्च की रात देव नगर में एक कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां डीजे पर नाचते समय उसके बड़े पापा सुनील के साथ रॉकी और रितिक की कहासुनी व हाथापाई हो गई थी। उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद रॉकी, रितिक और गुलशन उसके पास आए और उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि बाद में तीनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बिट्टों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल युवक ने बताया कि हमलावर मारपीट के बाद अपनी कार में बैठकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक पीड़ित पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित ने 30 मार्च को सिविल अस्पताल से ही पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।