{"_id":"69caace70455fcff4e05843c","slug":"video-faridabad-players-won-a-total-of-16-medals-including-12-gold-in-ju-jutsu-competition-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जू-जुत्सु प्रतियोगिता में दिखाया दम. 12 स्वर्ण सहित जीते कुल 16 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जू-जुत्सु प्रतियोगिता में दिखाया दम. 12 स्वर्ण सहित जीते कुल 16 पदक
फरीदाबाद के कार्तिकेय ने अलग-अलग कैटेगरी में एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक अपने नाम किए। वहीं, अन्य खिलाड़ियों में बालक वर्ग के अंडर-10 में रिद्धिमान सिंह ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में, विहान दास ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में और केशव राणा ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-12 में अथर्व भारद्वाज ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में एकमात्र रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 में सार्थक शर्मा ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नजर डालें तो अंडर-10 में चारु धीमान ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-12 में तितिक्षा कात्यान ने 25 किलोग्राम और विहिका सिंह 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर -14 में अंशिका भारद्वाज और दिशिता फानिश ने 52 किलोग्राम भागवर्ग में स्वर्ण व रजत अपने नाम किए। वहीं चैतन्य कात्यायन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-18 में प्रकृति कात्यायन ने 57 किग्रा और अंबिका कपूर ने 70 किग्रा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।