Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The village head's innocent son died after being crushed by a tractor; villagers blocked the road demanding an increase in the number of serious charges.
{"_id":"69cb56f664274697bf024dbd","slug":"video-the-village-heads-innocent-son-died-after-being-crushed-by-a-tractor-villagers-blocked-the-road-demanding-an-increase-in-the-number-of-serious-charges-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर ग्राम प्रधान के मासूम बेटे की मौत, संगीन धारा बढ़ाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर ग्राम प्रधान के मासूम बेटे की मौत, संगीन धारा बढ़ाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने कराया शांत
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:39 AM IST
Link Copied
ग्राम अड़जरा के प्रधान विनोद पटेल का दो वर्षीय पुत्र मयंक पटेल रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के ही एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को उपचार के लिए आनन-फानन झांसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव वापस लाकर दफना दिया गया। लेकिन, सोमवार को मृतक के पिता विनोद पटेल ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि उसके पुत्र की मौत हादसा नहीं है, बल्कि चुनावी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और थाना पुलिस की मौजूदगी में मासूम के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की शाम गुरसराय-चिरगांव रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर रही है। जबकि, वारदात बेहद संगीन है। ऐसे में संगीन धाराओं में ही प्राथमिकी दर्ज की जाए। जाम की वजह से तकरीबन दो घंटे तक सड़क का आवागमन बाधित बना रहा। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और सीओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।