{"_id":"69cb58a6d2e285e02a0b5932","slug":"video-demand-for-special-package-for-bundelkhand-raised-in-electricity-regulatory-commission-hearing-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में उठी बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में उठी बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज की मांग
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:46 AM IST
Link Copied
महानगर में प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की पहली बार हुई जनसुनवाई में बुंदेलखंड के लिए बिजली के विशेष पैकेज का मुद्दा छाया रहा। चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यवसायियों के साथ अन्य ने इसकी पुरजोर मांग की। कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की खामियों के बारे बताया। साथ ही बिजली की दरें न बढ़ाने का सुझाव दिया। करीब तीन घंटे तक चली सुनवाई में कई लोगों ने अपने विचार रखे।
विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई 11 बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी सभागार में शुरू हुई। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव सुमित कुमार, टैरिफ डायरेक्टर शरदजीत ढींगरा व सदस्य संजय कुमार सिंह व डीवीवीएनएल के एमडी नीतीश कुमार मौजूद रहे। एमडी नितीश कुमार ने क्षेत्र की बिजली सप्लाई, उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं आदि की रिपोर्ट पेश की। इसके बाद उपभोक्ताओं को बुलाकर उनके सुझाव जाने। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ अन्य कारोबारियों ने बुंदेलखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज देने का सुझाव दिया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री व स्टोन क्रशर यूनियन के अध्यक्ष पवन सरावगी ने कहा कि बिजली की दरें न बढ़ाई जाएं। क्रशर संचालक जय किशन पारीछा ने कहा क्रशर को बिजली न मिलने के बाद भी 50 लाख रुपये का बिल आया। वहीं, बरुआसागर के लक्ष्मीकांत पुरोहित ने बताया कि सनोरा में उनका कच्चा घर है। दो साल से बिल आ रहा है लेकिन बिजली नहीं। विनोद सभरवाल ने सुझाव दिया कि पहले सभी जगह स्मार्ट मीटर लग जाए, तब उन्हें प्रीपेड किया जाए। रविंद्र जैन ने भी सुझाव दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।