सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Home Minister Vijay Sharma Declares Armed Naxal Cadre Completely Eliminated from Chhattisgarh

'नक्सलवाद पर विजय': डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- आज ऐतिहासिक दिन, छत्तीसगढ़ से नक्सवाद पूरी तरह खत्म

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 31 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर प्रेस क्लब में “नक्सलवाद पर विजय” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। 31 मार्च 2026 की डेडलाइन पर राज्य से सशक्त नक्सल कैडर पूरी तरह समाप्त हो गया है।

Home Minister Vijay Sharma Declares Armed Naxal Cadre Completely Eliminated from Chhattisgarh
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : प्रेस क्लब रायपुर
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को प्रेस क्लब रायपुर पहुंचे और आयोजित विशेष कार्यक्रम 'नक्सलवाद पर विजय' में भाग लिया। इससे पहले मंच पर प्रेस क्लब की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजधानी रायपुर स्थित रायपुर प्रेस क्लब में "नक्सलवाद पर विजय" कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ से सशक्त नक्सल कैडर खत्म हुआ।

Trending Videos


50 वर्षों का संघर्ष दो वर्ष में खत्म: गृहमंत्री विजय शर्मा
कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि 50 वर्षों का संघर्ष दो वर्ष में खत्म हुआ। बस्तर की जनता ने अब नक्सलवाद को नकार दिया है। सरकार ने नक्सल को लेकर चर्चा के सारे विकल्प खुले रखे थे। आर्म्स फोर्स की ऑपरेशन में बड़ी सफलता रही। उनके अदम्य साहस को सलाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने हमेशा आरोप लगाए: डिप्टी सीएम विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने सहयोग देने की बजाय एनकाउंटर को लेकर आरोप लगाया। इसके जवाब में नक्सली प्रेस नोट भी जारी किया था। पर आज विपक्ष को भी बस्तर की जनता ने जवाब दे दिया है। हमने ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों से बातचीत की। नक्सल उन्मूलन में स्थानीय पत्रकारों की अहम भूमिका रही।

आज बस्तर में शांति है:  गृहमंत्री विजय शर्मा
रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बस्तर में शांति है। बस्तर पंण्डुम , बस्तर ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। प्रदेश की नक्सल पुनर्वास नीति बेहद कारगर रही। लोगों को जागरूक करने स्थानीय बोली, भाषा, रेडियो को महत्व दिया गया।

सरेंडर नहीं ससम्मान आत्मसमर्पण का नाम दिया: विजय शर्मा
कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरेंडर नहीं ससम्मान आत्मसमर्पण का नाम दिया। दो हजार से ज्यादा नक्सली सरेंडर किए। बस्तर के लोगों ने कहा कि हम आज आजाद हुए हैं। राजा सलाम जैसे कई लोग नक्सलवाद का दंश झेला है। जल, जंगल, जमीन, पशु, पक्षी, जानवर सब लोग नक्सल आतंक से पीड़ित रहे हैं। आज सबकी आजादी मिली है। आईडी, बारूद, बिछाते थे नक्सली। ठेकेदारों की गला रेतकर हत्या की गई। बता दें कि कार्यक्रम के शुरुआत में नक्सल पीड़ित लोगों की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed