सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai flagged off 370 new ambulances in Chhattisgarh

शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा:छत्तीसगढ़ में CM साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया।

CM Vishnudev Sai flagged off 370 new ambulances in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा का विस्तार पूरे प्रदेश में लागू हो गया है, जिससे मरीजों को तेज और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos


इस नई व्यवस्था में 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल हैं। खास बात यह है कि पहली बार 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस भी शुरू की गई हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए चलते-फिरते ICU की तरह काम करेंगी। ये एम्बुलेंस गंभीर स्थिति में नवजातों को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय अस्पतालों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत शहरों में 15 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आपात स्थिति में समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा।

नियोनेटल एम्बुलेंस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इनमें इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन और पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। साथ ही प्रशिक्षित इमरजेंसी टेक्नीशियन, 24 घंटे ईएमटी और पायलट की तैनाती के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों का ऑनलाइन मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा BLS और ALS एम्बुलेंस में भी आधुनिक उपकरण जैसे बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर और ग्लूकोमीटर दिए गए हैं, जिससे मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत उपचार संभव होगा। गंभीर मरीजों के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed