Mahasamund: गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस और सायबर सेल ने रिकवर किए 200 मोबाइल
महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 30 लाख रुपये के गुम हुए 200 मोबाइलों को पुलिस ने बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 30 लाख रुपये के गुम हुए 200 मोबाइलों को पुलिस ने बरामद किया है। हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान के मध्याम से पुलिस और सायबर सेल की स्पेशल डेस्क ने मोबाइल रिकवर कर आज उनके सही धारकों को सौंपा है।
महासमुंद के एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल लौटाया। इनमें ऐसे भी मोबाइल थे जो रास्ते में लोगों को पड़ा मिला था, और सालभर में गुम हुए मोबाइल फोन को भी सायबर सेल के स्पेशल डेस्क और पुलिस की टीम ने महासमुंद जिला सहित अन्य जिलों से भी बरामद किया है। मोबाइल धारक भी अपने मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आए और पुलिस का आभार जताया।