सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Villagers against those making and selling illegal liquor in Mahasamund

Mahasamund: अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ग्रामीण, 19 गांवों के लोगों ने महापंचायत कर लिए ये निर्णय

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने यह तय किया कि 19 गांव के लोग मिलकर कमेटी बनाएं और शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Villagers against those making and selling illegal liquor in Mahasamund
अवैध शराब के खिलाफ 19 गांवों के लोगों ने की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अवैध शराब बनाने और बेचने वालो के खिलाफ अब ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के 19 गांव के लोगों ने आज महापंचायत की। ग्रामीण महुआ शराब बनाने और बेचने का विरोध कर रहे हैं। गांव-गांव में शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन गांव में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, चोरी और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं।  

Trending Videos


कसडोल और पिथौरा क्षेत्र के 19 गांव के ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि बडगांव में आज महापंचायत में शामिल हुए। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 गांव में न ही शराब बनाई जाएगी और न ही शराब की बिक्री होगी। शराब बनाने और बेचने वालो पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित की गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिथौरा और कसडोल क्षेत्र के गांव में धड़ल्ले से महुआ शराब बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग और आबकारी विभाग कार्रवाई करने में असफल हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने यह तय किया कि 19 गांव के लोग मिलकर कमेटी बनाएं और शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं कि यदि इन 19 गांव में शराब बिक्री होती हैं तो 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही गांजा बेचने वालो पर 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। महासमुंद के राजडेरा,जमहर, गोढबहाल, अर्जुनी., छिबर्रा, कोचर्रा, भिथिडीही, मुढ़िपाहर, कोको भाटा, खुसरुपाली गांव शामिल हैं, जबकि बलौदाबाजार जिले के बढ़ गांव, चरोदा, देवगांव, अकलतरा, आमगांव, ढेबी, ढेबा, लोरीदखार, गबोद गांव के ग्रामीण आज शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed