Govinda: 62 की उम्र में वायरल हुई गोविंदा की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक; बोले- बीवी ने मारा होगा
Govinda Viral Photo: गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है। हाल ही में अभिनेता की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी हालत देखकर फैंस चौंक गए। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक बनाया। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा पिछले दिनों एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से पहले तो गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका बॉडीगार्ड पैपराजी से बदतमीजी कर रहा था। इसी इवेंट से गोविंदा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हालत देखकर फैंस दंग हो गए हैं। वहीं अभिनेता की इस कंडीशन पर सोशल मीडिय यूजर्स उनका मजाक भी बना रहे हैं। आखिर गोविंदा के साथ ऐसा क्या हुआ है, जानिए?
गोविंदा का टूटा दांत देखकर उठे कई सवाल
वायरल वीडियो और तस्वीरों में गोविंदा का दांत टूटा हुआ दिख रहा है। जब गोविंदा ज्यादा मुस्कुराते हैं तो टूटे हुए दांत वाला एरिया साफ नजर आता है। एक तरफ फैंस ने इसे बढ़ती उम्र का असर बताया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को गोविंदा की पत्नी से जोड़ दिया। दरअसल, इन दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच की अनबन दुनिया के सामने है। सुनीता रियलिटी शो और इंटरव्यू में इशारों-इशारों में गोविंदा पर बेवफाई का इल्जाम लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Govinda Video: गोविंदा के बाउंसर ने पैपराजी से किया दुर्व्यवहार? जमकर हुई बहस, जानिए चीची ने लिया क्या एक्शन?
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- दांत टूटने में सुनीता का हाथ है
सोशल मीडिया यूजर्स ने गोविंदा के टूटने को सुनीता से जुड़ दिया। एक यूजर्स ने लिखा, ‘बीवी ने मारा होगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘सुनीता का हाथ लगता है।’ इसी तरह कई यूजर्स ने कमेंट किए जिसमें गोविंदा के दांत टूटने की वजह सुनीता को ही मान लिया है। यह सभी कमेंट फनी अंदाज में किए गए हैं।
गोविंदा इस फिल्म में आएंगे नजर?
जल्द ही गोविंदा कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है। हां, सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर जरूर कहा था कि वह गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।