मिलाप जावेरी ला रहे नई रोमांटिक फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’, इस निर्देशक का बेटा करेगा डेब्यू; इस दिन होगी रिलीज
Tera Yaar Hoon Main New Release Date: मिलाप जावेरी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ की नई रिलीज डेट सामने आई है। जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म और किस निर्देशक का बेटा कर रहा है डेब्यू…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी रोमांटिक फिल्म देने वाले निर्देशक मिलाप जावेरी अब एक और रोमांटिक फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फरवरी में जारी हुए फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने आज फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ये कंफर्म किया कि ‘तेरा यार हूं मैं’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इसके साथ ही कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘प्यार, दोस्ती, इमोशन और संगीत के लिए तैयार हो जाइए। तेरा यार हूं मैं 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।’ इसके साथ ही मेकर्स ने कंफर्म किया कि फिल्म से इंद्र कुमार के बेटे अमन कुमार अपनी शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ आकांक्षा शर्मा इस प्यार, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर म्युजिकल लव स्टोरी में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी फिल्म
इससे पहले मेकर्स ने फरवरी में फिल्म की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक जारी किया था। तब मेकर्स फिल्म को 22 मई को रिलीज करने वाले थे। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। फिल्म का जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें फिल्म के लीड कलाकार अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा नजर आ रहे हैं। व्हाइट बैकग्राउंड में दोनों के चेहरों का क्लोज अप शॉट है, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
मिलाप जावेरी की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की ‘मस्ती 4’ है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। पिछले साल ही उनकी रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। वहीं क्रिटिक्स और दर्शकों की भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। अब वो ‘तेरा यार हूं मैं’ के साथ एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं।