सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt And Sharvari Coming On Indias Got Latent 2 Photo Viral From Samay Raina Show Sparks Buzz

समय रैना के विवादित शो पर पहुंचीं आलिया, साथ में दिखीं ‘अल्फा’ की हीरोइन; इंडियाज गॉट लेटेंट 2 से फोटो वायरल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt On India’s Got Latent 2: समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो पर दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहुंची हैं। जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई…

Alia Bhatt And Sharvari Coming On Indias Got Latent 2  Photo Viral From Samay Raina Show Sparks Buzz
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में पहुंचीं आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति से सुर्खियां बटोरीं। अब फैंस काफी वक्त से आलिया को उनकी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले आलिया और अल्फा में उनकी को-स्टार शरवरी वाघ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों अभिनेत्रियों की ये तस्वीर समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सेट से है। ऐसे में इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आलिया और शरवरी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के किसी एपिसोड में नजर आएंगी?

Trending Videos

‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचीं आलिया-शरवरी? 
पिछले महीने समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की शो के सेट से तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस इस शो और इस खास एपिसोड के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि दोनों अभिनेत्रियां अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में शामिल हुई हैं। वायरल तस्वीर में आलिया और शरवरी बलराज सिंह घई और स्टैंड-अप कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ पैनल पर बैठी नजर आ रही हैं। यह वायरल फोटो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अभी इसके बारे में कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


Alia Bhatt And Sharvari Coming On Indias Got Latent 2  Photo Viral From Samay Raina Show Sparks Buzz
इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल शो को लेकर हुआ था विवाद
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन पिछले साल आया था। शो को काफी पसंद किया गया था और इसका हर एपिसोड मिलियंस में व्यूज हासिल कर रहा था। लेकिन शो के एक एपिसोड के दौरान हुए विवाद के बाद शो पूरी तरह से विवादों में घिर गया।

विवादित एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और जसप्रीत सिंह पैनल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। जबकि समय रैना और बलराज भी पैनल में मौजूद थे।

इसी दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से कुछ आपत्तिजनक सवाल कर दिया था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। बाद में इस मामले में रणवीर और समय समेत एपिसोड में शामिल हुए गेस्ट पर एफआईआर भी हुई थी।

Alia Bhatt And Sharvari Coming On Indias Got Latent 2  Photo Viral From Samay Raina Show Sparks Buzz
अल्फा - फोटो : सोशल मीडिया
10 जुलाई को रिलीज होगी ‘अल्फा’
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। विजुअल इफेक्ट्स के काम के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए इसकी रिलीज को क्रिसमस 2025 से आगे बढ़ा दिया गया था। कई बार टलने के बाद फिल्म अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ में बॉबी देओल मेन विलेन के तौर पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed