{"_id":"6a0bfec8666efaa54b033887","slug":"harry-potter-tv-series-ginnie-weasley-actress-gracie-coachrane-quits-show-for-second-season-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैरी पॉटर सीरीज से आई बड़ी अपडेट, दूसरे सीजन में नहीं दिखाई देंगी जिनी वीस्ली; परिवार ने शो पर दिया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैरी पॉटर सीरीज से आई बड़ी अपडेट, दूसरे सीजन में नहीं दिखाई देंगी जिनी वीस्ली; परिवार ने शो पर दिया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 May 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
Gracie Coachrane Quits Ginnie Weasley Character: हैरी पॉटर के सीजन 2 की खबरों के बीच पहले सीजन में जिनी वीस्ली का किरदार निभाने वाली ग्रेसी कोचरेन ने शो अलविदा कह दिया है।
ग्रेसी कोचरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हैरी पॉटर टीवी सीरीज का पहला सीजन इस साल के अंत में रिलीज होगा। अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। यह शो फिर से एक बार अब जिनी वीस्ली की तलाश में है। क्योंकि बाल कलाकार ग्रेसी कोचरेन मे इस शो को करने से मना कर दिया है।
शो में नहीं दिखेगीं ग्रेसी कोचरेन
हैरी पॉटर टीवी सीरीज के पहले सीजन में जिनी वीस्ली का किरदार ग्रेसी कोचरेन ने निभाया था। अभी इसका पहला सीजन रिलीज भी नहीं हुआ और ग्रेसी ने सीरीज छोड़ दी है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स ने नई जिनी की तलाश शुरू कर दी है। एक्ट्रेस के परिवार ने एक आधिकारिक बयान में उनके शो से बाहर होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, 'अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, ग्रेसी ने एचबीओ हैरी पॉटर सीरीज में पहले सीजन के बाद जिनी वीस्ली की भूमिका छोड़ने का कठिन निर्णय लिया है।'
Trending Videos

जिनी वीस्ली के रूप में शानदार रहा सफर
अपने आधिकारिक बयान में ग्रेसी के परिवार ने बताया कि उनका सफर शो के दौरान शानदार रहा। मगर उनके शो छोड़ने का कोई ठोस कारण अब तक नहीं बताया गया। इसके साथ ही परिवार ने कहा, 'हैरी पॉटर की दुनिया का हिस्सा बनकर उनका समय वास्तव में शानदार रहा है, और वह लूसी बेवन और पूरी प्रोडक्शन टीम को का इस अनुभव के लिए शुक्रिया करती हैं। ग्रेसी अपने भविष्य के अवसरों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसके साथ ही एचबीओ से जुड़े एक प्रतिनिधि ने भी आधिकारिक बयान दिया कि 'हम ग्रेसी कोचरन और उनके परिवार के एचबीओ की हैरी पॉटर सीरीज के अगले सीजन में वापसी न करने के फैसले का समर्थन करते हैं, और शो के पहले सीजन में उनके काम के लिए आभारी हैं। हम ग्रेसी और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं।'

हैरी पॉटर टीवी सीरीज के मुख्य बाल कलाकार
- फोटो : X
हाल ही में हुई दूसरे सीजन की घोषणा
'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस में रिलीज होगा। 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है। रिपोरर्ट्स के मुताबिक रोलिंग की बुक 'चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' को दूसरे सीजन के तौर पर बनाने की संभावना है।