सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daisy Shah Rejected Salman Khan Starrer Bodyguard Before Doing Jai Ho She Reveals His Reaction After This

‘जय हो’ से पहले डेजी शाह ने ठुकराई थी सलमान खान की ये हिट फिल्म, ऐसा था भाईजान का रिएक्शन; एक्ट्रेस का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Daisy Shah: डेजी शाह ने सलमान खान की एक फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए ‘जय हो’ से पहले सलमान की किस फिल्म को डेजी ने ठुकरा दिया था…

Daisy Shah Rejected Salman Khan Starrer Bodyguard Before Doing Jai Ho She Reveals His Reaction After This
डेजी शाह और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हुई थीं। लेकिन सलमान के साथ डेब्यू करने से पहले डेजी शाह ने सलमान खान की एक फिल्म का ऑफर ठुकरा भी दिया था। इसका खुलासा अब खुद डेजी शाह ने किया है।

Trending Videos


‘बॉडीगार्ड’ को मना करने के बाद कमरे में था सन्नाटा
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए डेजी शाह ने बताया कि ‘जय हो’ में सलमान खान के साथ काम करने से पहले, उन्होंने सलमान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का ऑफर ठुकरा दिया था। अब उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ के ऑफर को ठुकराने के बाद सलमान की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेरे ऐसा करने के बाद कमरे में करीब पांच से सात मिनट तक सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से सात मिनट बहुत लंबा समय होता है। उस समय तो यह बहुत लंबा लगा ही था। ऐसी स्थिति में तो अब भी बहुत लंबा लगता है। मैं अंदर ही अंदर बोल रही थी ‘कुछ बोलिए, कुछ बोलिए।’ और उनके मुंह से बस एक ही शब्द निकला। उन्होंने कहा, ‘ठीक है’।

विज्ञापन

Daisy Shah Rejected Salman Khan Starrer Bodyguard Before Doing Jai Ho She Reveals His Reaction After This
डेजी शाह और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने दिया था ये रिएक्शन
बातचीत के दौरान जब डेजी से पूछा गया कि क्या उनके मना करने के बाद सलमान खान नाराज थे? इस पर डेजी ने कहा कि हो सकता है कि वह बस स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हों। वह भी तो इंसान हैं ना। वह भी अपनी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे होंगे। वह बिल्कुल वैसे ही हैं।

मुझे लगता है कि वह सबसे ज्यादा देखभाल करने वाले लोगों में से एक हैं, चाहे वह सेट पर हों, पर्सनल लाइफ में हों या किसी भी स्थिति में। अगर आप उनके संपर्क में हैं, तो वह हर हाल में आपका ख्याल रखेंगे।

सलमान से बात करने से पहले खुद को मेंटली तैयार करना पड़ा
हालांकि, उन्होंने बताया कि ऐसा करने से माहौल थोड़ा स्ट्रेस वाला हो गया था। उन्हें सलमान से बात करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने स्वीकारा कि सलमान खान से बात करने से पहले उन्होंने कई दिनों तक खुद को मानसिक रूप से तैयार किया था।

डेजी ने बताया कि मुझे एक हफ्ते तक आईने के सामने खड़े होकर खुद को तैयार करना पड़ा। मुझे उनसे जो कहना था, उसे कहने के लिए मुझे अपनी सारी हिम्मत जुटानी पड़ी।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बातचीत को बार-बार दोहराने और यह सोचने की आदत है कि वह अलग तरह से कैसे जवाब दे सकती थीं। मैं कोई भी बातचीत करने के बाद मैं एनालिसिस करती हूं 'ओह शिट, मुझे ऐसा जवाब देना चाहिए था। मुझे ऐसा बोलना चाहिए था।' तो मेरा आफ्टर-थिंकिंग ज्यादा होता है। मैं प्री-हैंड थिंकिंग करती ही नहीं हूं।

Daisy Shah Rejected Salman Khan Starrer Bodyguard Before Doing Jai Ho She Reveals His Reaction After This
बॉडीगार्ड में हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया
हेजल कीच ने निभाई डेजी की ठुकराई भूमिका
अभिनेत्री बनने से पहले डेजी शाह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और कई गानों में नजर आईं। इसके बाद ही सलमान खान ने उन्हें 'बॉडीगार्ड' के लिए अप्रोच किया था। लेकिन डेजी शाह ने उन्हें मना कर दिया।

डेजी के मना करने के बाद ये रोल हेजल कीच ने फिल्म में निभाया था। इसके लगभग डेढ़ साल बाद सलमान ने डेजी से फिर संपर्क किया और उन्हें 'जय हो' के लिए ऑडिशन देने को कहा। आखिरकार उन्हें यह भूमिका मिल गई और 2014 में उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed