सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director abhishek pathak and shivaleeka oberoi revealed there daughter name on social media

शिवालिका ने किया बेटी का नामकरण, अक्षय तृतीया पर जन्मी बेटी को दिया यह खास नाम; तस्वीर साझा कर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 19 May 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivaleeka Oberoi Revealed Daughter Name: मशहूर निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री  शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बता दिया है। इसके साथ ही इस नाम का मतलब भी उन्होंने पोस्ट में साझा किया। 

director abhishek pathak and shivaleeka oberoi revealed there daughter name on social media
अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम -@shivaleekaoberoi
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय एक महीने पहले ही बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी प्यारी बेटी के नाम की जानकारी भी फैंस के साथ साझा कर दी है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिवालिका ने इस नाम का मतलब भी बताया।
Trending Videos


'आरीका' है बेटी का नाम
अपना मदरहुड एंजॉय कर रहीं  शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम 'आरीका' रखा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, ' हमारे जीवन का सबसे बड़ा आर्शिवाद हमारी बेटी है, जिसका आज हम परिचय करवा रहे हैं। आरीका पाठक। इस नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब धन, समृद्धी से है। क्योंकि उसका जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ है यह अपने आप में एक संयोग है। हमारी बेटी का होना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)


पिछले महीने ही बने हैं पैरेंट्स
'दृश्यम 3' के निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय 19 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी के माता -पिता बने थे। जिसके बाद यह खुशखबरी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। कपल पहली बार खुदा हाफिज के सेट पर मिले थे जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। अपने रिश्ते को आगे ले जाते हुए इन्होंने फरवरी 2023 को गोवा में शादी की थी।

director abhishek pathak and shivaleeka oberoi revealed there daughter name on social media
अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@shivaleekaoberoi
कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा है काम
निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही 'रेड 3' और 'शैतान' की अगली कहानी पर काम कर रहे हैं।  एक बातचीत में उन्होंने रहा था कि शैतान की कहानी पर अभी काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 'रेड 3' के बारे में भी कहा कि जब तक की अमय पटनायक की अगली यात्रा के लिए कुछ ठोस और शानदार तैयार नहीं हो जाता, तब तक वो इंतजार करना चाहते हैं। इसके प्रोड्क्शन पर टीम काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed