सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major cyber fraud case in Raipur, 2.78 lakh rupees stolen from farmers account

Raipur Crime News: रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, किसान के खाते से 2.78 लाख उड़ाए

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Apr 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

टिकरापारा इलाके के 74 वर्षीय किसान चोलाराम मरकाम के बैंक खाते से 2.78 लाख रुपये निकाल लिए गए, जिसकी भनक उन्हें कई दिन बाद लगी।

Major cyber fraud case in Raipur, 2.78 lakh rupees stolen from farmers account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। टिकरापारा इलाके के 74 वर्षीय किसान चोलाराम मरकाम के बैंक खाते से 2.78 लाख रुपये निकाल लिए गए, जिसकी भनक उन्हें कई दिन बाद लगी।
Trending Videos


घटना की शुरुआत 20 मार्च की शाम हुई, जब किसान के मोबाइल पर 1000 रुपये कटने का मैसेज आया। शुरुआत में इसे सामान्य ट्रांजैक्शन मानकर नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन लगातार मैसेज आने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने बैंक जाकर जानकारी लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मार्च को पासबुक अपडेट कराने पर पूरी ठगी का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि 19 से 22 मार्च के बीच उनके खाते से 12 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2.78 लाख रुपये निकाले गए। रकम को अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर किया गया, जिससे समय रहते धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि निकाली गई राशि का एक हिस्सा एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एक संदिग्ध खाते में भेजा गया है। बाकी पैसे किन खातों में ट्रांसफर हुए, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस और साइबर सेल की टीम लगी हुई है।

मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर बैंकिंग डिटेल्स हासिल की और उसी के जरिए खाते से रकम निकाल ली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और ट्रांजैक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed