कबीरधाम: महिला ने नाबालिग लड़के को होटल बुलाकर किया अनाचार, पोक्सो में हुई गिरफ्तारी, पढ़ें
कबीरधाम जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक महिला पर नाबालिग लड़के के साथ अनाचार करने का गंभीर आरोप लगा है।
विस्तार
कबीरधाम जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक महिला पर नाबालिग लड़के के साथ अनाचार करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरोपी महिला से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान 1 मार्च 2026 को महिला ने बालक को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ अनाचार किया।
घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिसके कारण वह मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। हालांकि, बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया। थाना कोतवाली में पोक्सो अधिनियम की धारा 04 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क में सतर्कता बरतने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।