सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Guru Khushwant Saheb inaugurated Mata Kaushalya Mahotsav 2026 in Raipur

Raipur News: माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ, कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Mar 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Minister Guru Khushwant Saheb inaugurated Mata Kaushalya Mahotsav 2026 in Raipur
माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मानस मंडली और सुप्रसिद्ध कलाकार पूनम विराट तिवारी को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और सरकार उन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए इसे देश की आस्था और गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया।

महोत्सव के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि राज्य में संचालित योजनाओं के तहत हजारों श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अंत्योदय की भावना के तहत अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

चंद्रखुरी में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान कर रहा है। यहां लगाए गए स्टॉल्स में स्थानीय महिलाएं अपने उत्पादों के माध्यम से स्व-रोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed