{"_id":"664a183d6fcd554cad0d618a","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-in-bemetara-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रैक्टर अलग होकर नहर में पलटी ट्रॉली, हादसे में मां और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रैक्टर अलग होकर नहर में पलटी ट्रॉली, हादसे में मां और बेटे की मौत
Sun, 19 May 2024 08:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 May 2024 08:48 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में ट्रैक्टर से अलग होकर ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में मां और बेटे की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नहर में पलटी ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सोढ़ में ट्रैक्टर से अलग होकर ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में मां और बेटे की ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी अपने खेत जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गीता (42) पत्नी सनत और उनके बेटे हीरालाल (17) व अन्य दो बच्चे ट्रॉली में बैठकर अपने खेत जा रहे थे। इस दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग हो गई और ट्रॉली सीधे नहर में गिर गई। ट्रॉली में बैठे दो बच्चे अलग छिटक गए। वहीं, गीता व हीरालाल इसी ट्रॉली में दब गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस व लोग ट्रॉली के नीचे दबे हुए मां-बेटे को निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में बेरला पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। बीते माह ही हाईवे में हुए सड़क हादसे में 9 महिलाओं की मौत हुई थी। वे सभी एक पिकअप वाहन में सवार थे।
विज्ञापन