{"_id":"679b45e8949dfa483c0ad7a1","slug":"nomination-of-congress-mayor-candidate-vijay-golchha-canceled-in-dhamtari-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महापौर पद के उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महापौर पद के उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द
Thu, 30 Jan 2025 02:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:57 PM IST
सार
धमतरी नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विजय गोलछा के खिलाफ भाजपा की ओर से 29 जनवरी को आपत्ति लगाई गई।
विज्ञापन
नगर निगम सभाकक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विजय गोलछा के खिलाफ भाजपा की ओर से 29 जनवरी को आपत्ति लगाई गई, जिसका निराकरण करने 30 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे का समय दिया गया था। गुरूवार को नगर निगम सभाकक्ष के रिटर्निंग अधिकारी इंदिरा सिंह के कक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाए गए आपत्ति के संबंध में लगभग दो घंटे तक बहस चली।
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद भाजपा की आपत्ति को स्वीकार करते हुए विजय गोलछा का नामांकन निरस्त कर दिया गया। एक तरह से यह भाजपा की बड़ी जीत कही जा रही है। इस फैसले से कांग्रेसजनों में मायूसी देखी गई। बाहर गैलरी में भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ता सहित मीडिया का जमावड़ा देखा गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक ओंकार साहू भी धरने पर बैठ गए थे, क्योंकि उन्हें कक्ष में भीतर प्रवेश नहीं दिया गया था। 29 जनवरी को स्क्रूटनी के दौरान भाजपा की ओर से कविंद्र जैन ने कांग्रेस के महापौर के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा के आवेदन पर आपत्ति लगाई थी।
विज्ञापन
इसकी सुनवाई गुरुवार को 12 बजे थी। दोनों पक्ष के वकील रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंच गए थे। लगभग दो घंटे तक बहस चली। इसके बाद भी फैसला नहीं आ पाया था। आपत्ति में कवींद्र जैन ने बताया था कि धारा 17-2 के तहत नामांकन निरस्त किया जाए। विजय गोलछा लाभ ले रहे हैं और ठेकेदारी कर रहे हैं। इस हिसाब से उनका फॉर्म निरस्त किया जाए।जिसको सही पाए जाने पर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त किया गया है।
विज्ञापन