सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   On Women's Day, Governor Ramen Deka said - Women power is the real strength of the country's development

CG News: महिला दिवस पर लोकभवन में सम्मान समारोह, राज्यपाल रमेन डेका बोले- नारी शक्ति देश के विकास की असली ताकत

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन में महिला सम्मान समारोह और फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

On Women's Day, Governor Ramen Deka said - Women power is the real strength of the country's development
महिला दिवस पर लोकभवन में सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन में महिला सम्मान समारोह और फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, उद्यमिता, स्वच्छता और पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई उन महिलाओं का सम्मान किया, जो जमीनी स्तर पर समाज के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की धुरी है और सरकार अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। समाज को ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जहां हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं राज्य सरकार भी महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना, किशोरी शक्ति योजना और सुकन्या योजना के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ. शम्पा चौबे ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले उन्हें अपनी मानसिक शक्ति को मजबूत करना होगा। शिक्षिका रंजीता साहू ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वनांचल क्षेत्रों के 162 स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से आधुनिक शिक्षा की पहल की है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी उनकी मां ने अकेले उनका पालन-पोषण कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. प्रीति सतपथी ने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आई कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जीएसटी से संबंधित एक ई-बुक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनालिका शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम के अंत में रंग पंचमी के अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed