सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   cm Sai released 25th installment in accounts of more than 69 lakh women Under Mahtari Vandan Yojana

Jagdalpur News: मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये भेजे गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

cm Sai released 25th installment in accounts of more than 69 lakh women Under Mahtari Vandan Yojana
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए गए। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही है। उन्हें 10 मार्च 2024 का दिन याद है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। तब यह संकल्प लिया गया था कि प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। पिछले 25 महीनों से यह संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है। इस किस्त के साथ प्रत्येक हितग्राही महिला को अब तक 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री

बस्तर में मुख्यमंत्री


नक्सलवाद पर सरकार का रुख
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से यह संभव हुआ है। राज्य सरकार ने नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं।


 बस्तर में शांति और विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर सहित दूरस्थ अंचलों में शांति, विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है। इस प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का हर निर्णय महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।
 

सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed